'ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान ने छिपाई नाकामयाबी…', इमरान खान की बहन ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नोरिन नियाज़ी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी हार को छिपाने के लिए भारत की जीत की कहानी गढ़ी.

Imran khan Sister Noreen Niazi

Credit: Social Media

विज्ञापन

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की सेना को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन नोरिन नियाज़ी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी हार को छिपाने के लिए भारत की जीत की कहानी गढ़ी. एक इंटरव्यू के दौरान नियाज़ी ने कहा कि पाकिस्तान ने जो दुनिया को दिखाया, वो सच नहीं था. उन्होंने कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा और पाकिस्तानी सेना सिर्फ मुंह छिपाने की कोशिश कर रही थी. पाकिस्तान सरकार के नेताओं ने उनके बयानों की कड़ी निंदा की और तर्क दिया कि इससे पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: LoC पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चली गोलियां, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

NCCIA ने भेजा समन

इमरान खान की बहन के इन बयानों से पाकिस्तान में बवाल मच गया. उनके इंटरव्यू के कुछ घंटे बाद ही, नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने सेना और सरकारी संस्थानों के बारे में झूठ और भड़काऊ बयान फैलाने के आरोप में समन भेजा. NCCIA ने कहा- ”आप पर सरकारी संस्थानों को बदनाम करने और झूठी बातें फैलाने के लिए गलत, आपत्तिजनक और भड़काऊ सोशल मीडिया कंटेंट फैलाने का आरोप है.” नियाज़ी ने बिना कोई सबूत दिए दो बड़े दावे किए. पहला, उन्होंने आरोप लगाया कि इज़रायल की वजह से भारत ने जान-बूझकर टकराव को और आगे नहीं बढ़ाया.

नियाज़ा ने और क्या कहा?

नियाज़ा के मुताबिक, भारत ये चाहता था कि पाकिस्तान किसी तरह से इज़रायल को मान्यता दे और उसे अब्राहम समझौता में शामिल होने में मदद मिले. दरअसल, पाकिस्तान की गिनती उन देशों में होती है जो इज़रायल को देश नहीं समझते और उन दोनों में कोई राजनयिक संबंध नहीं थे. दरअसल, अब्राहम समझौता 2020 में अमेरिका की मध्यस्थता से हुए समझौतों की एक सीरीज़ है, जिसने इज़रायल और कई अरब देशों (UAE, बहरीन, सूडान और मोरक्को) के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा कनेक्शन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ