हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

चीन को भड़का रहा अमेरिका! 100% US टैरिफ लागू होने से पहले ट्रंप को दी चेतावनी

टैरिफ पर अब चीन खुलकर सामने आ गया है। 1 नवबंर से चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लागू होने वाला है। इससे पहले चीन ने ट्रंप को चेतावनी दी है। चीन ने अमेरिका पर भड़काने का भी आरोप लगया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
100 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर चीन ने ट्रंप को दी धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अभी टैरिफ विवाद थमा नहीं है। 1 नवबंर से चीन पर अमेरिका 100% टैरिफ लगाने जा रहा है। इसको लेकर चीन ने बड़ा बयान जारी किया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चीन का रुख एक जैसा है। हम टैरिफ युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हम इससे डरते भी नहीं हैं। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार कार्रवाई करके चीन को भड़का रहा है।

चीन ने कहा कि अमेरिका ने हाल ही में चीनी कंपनियों को काली सूची में डालना और चीन से जुड़े जहाजों पर नए बंदरगाह शुल्क लगाया है। चीन ने यह उत्तेजक और नुकसानदायक व्यवहार बताया। यह चीन को भड़काने जैसा है। चीन ने कहा कि इन कार्रवाइयों ने चीन के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है और द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापार वार्ता के माहौल को कमजोर किया है। चीन इनका कड़ा विरोध करता है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर नए टैरिफ लगाने के फैसले का विरोध किया है। चीन ने इस कदम को पाखंडपूर्ण बताया है और दुर्लभ मृदा सामग्री और संबंधित उपकरणों पर अपने निर्यात प्रतिबंधों का बचाव किया है।

विज्ञापन

दोहरे मापदंड का लगाया आरोप

चीन ने अमेरिका पर दोहरे मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया और ट्रंप के टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे वाशिंगटन के हालिया व्यापार प्रतिबंधों के मद्देनजर पाखंड का एक विशिष्ट उदाहरण बताया है। चीन की यह प्रतिक्रिया राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अमेरिका को चीनी निर्यात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने और महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर नए निर्यात नियंत्रण लगाने की घोषणा के दो दिन बाद आई है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को आया गुस्सा, चीन को दी धमकी, जानें अब दोनों के बीच क्यों हुआ विवाद?

विज्ञापन

रद्द हो सकती है ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच नए सिरे से बढ़ते व्यापार तनाव के कारण इस महीने के अंत में दक्षिण कोरिया में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित शिखर वार्ता भी पटरी से उतर सकती है। जनवरी में ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात होती।

यह भी पढ़ें: चीन ने सुपरहार्ड, लिथियम बैटरी और रेयर अर्थ मटेरियल के निर्यात पर लगाया नियंत्रण; भारत पर क्‍या होगा असर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola