---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

भारत के बढ़ते कद को पचा नहीं पा रहा चीन, निज्जर मामले में पश्चिमी देशों पर ऐसे निकाली भड़ास

China Angry On US-UK India Canada Diplomatic Row: भारत-कनाडा के बीच आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर तनाव अभी भी बरकरार है। इस बीच अमेरिका और यूरोपीय देश इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अमेरिका समेत कई यूरोपीय देश भारती की आर्थिक ताकत और शक्ति देखते हुए भारत को नाराज नहीं […]

---विज्ञापन---

China Angry On US-UK India Canada Diplomatic Row: भारत-कनाडा के बीच आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर तनाव अभी भी बरकरार है। इस बीच अमेरिका और यूरोपीय देश इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। अमेरिका समेत कई यूरोपीय देश भारती की आर्थिक ताकत और शक्ति देखते हुए भारत को नाराज नहीं करना चाहते हैं। निज्जर मामले में आईज फाइव देशों ने गुप्त जानकारी कनाडा के साथ साझा की थी। ऐसा दावा कुछ रिपोर्ट्स में किया गया है।

यूरोपीय देशों का इस मामले को नजरअंदाज करना चीन को नागवार गुजर रहा है। चीनी मीडिया इस बात को लेकर खफा है कि कोई भी देश निज्जर मामले में भारत के खिलाफ कुछ भी बोलने से क्यों कतरा रहा है।

---विज्ञापन---

निंदा करने में एक मिनट की देरी नहीं लगाते

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अगर ये देश भारत के मित्र नहीं होते तो मानवाधिकार उल्लंघन के मामले पर आरोप और निंदा करने में एक मिनट की देरी भी नहीं लगाते। पश्चिमी देशों की इस मामले पर चुप्पी इस बात की ओर इशारा करती है कि उनके गठबंधनों में भी मजबूती नहीं है। अमेरिका अपने फायदे के लिए कोई भी नियम और नैतिकता को दरकिनार कर सकता है।

पश्चिमी देश दुविधा में फंस गए हैं

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि निज्जर मामले में पश्चिमी देश दुविधा में फंस गए हैं। एक तरफ उनका रणनीतिक साझेदार कनाडा है तो दूसरी ओर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसका आर्थिक साझेदार भारत। रूस को अलग-थलग करने और चीन को रोकने के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन भारत के साथ दोस्ती निभा रहे हैं।

---विज्ञापन---

बता दें कि निज्जर मामले में कनाडाई पीएम के भारत पर आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्ते निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। मामले में भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा के राजनयिक को देश से निकाल दिया और वीजा पर भी रोक लगा दी। इतना ही नहीं भारत ने कनाडा के साथ ट्रेड भी रोक दिया है। को पचा नहीं पा रहा है और पश्चिमी देशों पर भड़ास निकाल रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2023 08:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola