ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल, 1,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल; घंटों फंसे रहे हजारों मुसाफिर

ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि उसे 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द या डायवर्ट करनी पड़ीं. विमान और क्रू के अपनी तय लोकेशन पर न होने की वजह से इसका असर अगले कुछ दिनों तक दिख सकता है.

UK air traffic control, flight cancellations, uk flight cancellation, heathrow flight cancelled, heathrow airport, UK airport

फ्लाइट्स ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी. (Photo: AI)

विज्ञापन

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी की वजह से पूरे देश में 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं. इसके चलते हजारों यात्री एयरपोर्ट टर्मिनलों और रनवे पर खड़े विमानों में घंटों फंसे रहे. हालांकि, सिस्टम में आई खामी को दूर कर लिया गया है, लेकिन संकट अभी भी बरकार है. एयरलाइंस का कहना है कि बैकलॉग की वजह से यह दिक्कत अभी कुछ दिन रह सकती है. कई घंटों तक सिस्टम खराब रहा था, जिसे बाद में ठीक किया गया.

सिस्टम ठीक हुआ, बैकलॉग से संकट बरकरार

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज ने पुष्टि की कि उसके फ्लाइट प्रोसेसिंग सिस्टम में आई खराबी को मंगलवार शाम तक ठीक कर लिया गया. हालांकि, उड़ानों के भारी बैकलॉग की वजह से लंदन हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर, बर्मिंघम, स्टैनस्टेड और स्कॉटलैंड समेत 15 से ज्यादा एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट ने डिपार्चर शुरू करने के बावजूद रात भर के लिए आने वाली उड़ानों को सस्पेंड कर दिया.

विज्ञापन

एयरलाइंस पर असर और चेतावनी

ब्रिटिश एयरवेज ने बताया कि उसे 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द या डायवर्ट करनी पड़ीं. विमान और क्रू के अपनी तय लोकेशन पर न होने की वजह से इसका असर अगले कुछ दिनों तक दिख सकता है. रयानएयर एयरलाइन ने 50 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कीं और बताया कि उसके 65000 से ज्यादा यात्रियों पर असर पड़ा. ईजीजेट एयरलाइन ने कहा कि सिस्टम फेलियर का असर केवल ब्रिटेन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूरोप भर के फ्लाइट शेड्यूल पर इसका असर पड़ा है.

एयरपोर्ट एडमिन और एयरलाइंस ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ