हनीमून पर पत्नी को अनोखा सरप्राइज देना पड़ा भारी, अगले दिन पति नींद से जागा तो ढूंढने लगा प्राइवेट पार्ट

Levi ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए एक पटाखा तैयार किया, जिसे आग लगाकर पानी में फेंकना था। लेकिन पटाखा पानी में फेंकने से पहले ही फट गया।

Canada, newly married couple, explosion
विज्ञापन

Honeymoon Horror: कनाडा में नवविवाहित को अपनी पत्नी को सरप्राइज देना बड़ा महंगा पड़ा। दरअसल, सरप्राइज देने के चक्कर में उसके हाथ में विस्फोट हो गया। जिससे हालत ये हो गए कि उसका एक हाथ तक काटना पड़ा है और उसके करीब सात महीने अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार कनाडा में 23 वर्षीय Levi की 24 वर्षीय Amy से शादी हुई। शादी के पांच दिन बाद वे हनीमून पर थे।

पटाखा बनाने में हो गई गलती

इस दौरान उसके परिवार के सदस्य भी उनके साथ थे। Levi ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए एक पटाखा तैयार किया, जिसे आग लगाकर पानी में फेंकना था। पानी में गिरने के 60 सेकंड बाद वह विस्फोट करता और उससे पानी के तल से कई फीट ऊंचा फव्वारा बनता। Levi के अनुसार पटाखा बनाने में उनसे गलती हो गई। दुकान बंद होने के चलते वह उसका कुछ पार्ट नहीं ले सके और वह पानी में फेंकने से पहले ही फट गया।

विज्ञापन

14 दिन आईसीयू में रहना पड़ा था

लेवी के अनुसार हादसे के बाद उन्हें होश नहीं था। बदहवासी में उन्हें इतना ही याद है कि उन्हें कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा था और उन्हें अपने हाथ-पैर महसूस नहीं हो रहे थे और वह खून से लथपथ पड़े थे। लेवी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसके कान के दोनों पर्दे फट चुके हैं। एक आंख से उसे दिखना बंद हो गया था और उसका बाएं हाथ के चिथड़े हो गए थे। अगले दिन जब उसे थोड़ा होश आया तो उसे महसूस हुआ कि उसका एक हाथ नहीं है, हड़बड़ी में वह अपना प्राइवेट पार्ट ढूंढने लगा। उसने मजाक में अपनी पत्नी से पूछा कि उसका प्राइवेट पार्ट तो सही है। डॉक्टरों के अनुसार लेवी के पूरे शरीर में घाव हुए थे, जिसके चलते 14 दिन वे आईसीयू और करीब सात महीने अस्पताल में रहा। अस्पताल से छुट्टी होने के एक साल तक उसे घर पर ही रहना पड़ा।

अब मोटिवेशनल स्पीकर हैं

लेवी अभी भी सप्ताह में तीन दिन रिहैब में जाते हैं। उनकी 2015 में शादी हुई थी और अब उनके दो बच्चे हैं। उनका एक हाथ प्रोस्थेटिक का है और वे मोटिवेशनल स्पीकर बन गए हैं। अपने लेक्चर में वह बताते हैं कि उन्होंने अपने दिमाग में केवल एक बात सोची की उनके जीवन में जो होना था वो हो चुका है, इतना सब कुछ होने के बाद भी ईश्वर ने उन्हें जिंदा रखा और ये उन्हें नई लाइफ मिली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ