हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को बदल सकती है Courts of Appeals, सुप्रीम कोर्ट से नीचे या अधिक शक्तिशाली?

U.S. Courts of Appeals: अमेरिकी की जिस कोर्ट ऑफ अपील्स (United States Courts of Appeals) ने ट्रंप टैरिफ पर सवाल उठाए हैं क्या वह अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले को बदल सकती है? अपील कोर्ट अमेरिका में दूसरी नंबर की अदालत है। संविधान में दिए अधिकारों में वह अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के ठीक बाद आती है।

विज्ञापन

U.S. Courts of Appeals: दुनिया भर में ट्रंप टैरिफ एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, अमेरिका की अपील कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया है। हालांकि ट्रंप ने इस आदेश को मानने से इनकार कर दिया और मीडिया को दिए बयान में भारत समेत अन्य देशों पर लगाए टैरिफ को जारी रखने की बात कही है। अब ये मसला अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में जा सकता है।

अब इस बात की चर्चा है कि अमेरिकी की जिस कोर्ट ऑफ अपील्स (United States Courts of Appeals) ने ट्रंप टैरिफ पर सवाल उठाए हैं क्या वह अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले को बदल सकती है? अमेरिकी मीडिया के अनुसार अपील कोर्ट अमेरिका में दूसरी नंबर की अदालत है। संविधान में दिए अधिकारों में वह अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के ठीक बाद आती है।

अमेरिका की अपील कोर्ट क्या है और कैसे काम करती है? (United States Courts of Appeals)

जानकारी के अनुसार अमेरिकी की अपील कोर्ट हाई कोर्ट के बराबर अधिकार रखती है। ये कोर्ट देश के निचली या जिला अदालतों के फैसलों की समीक्षा करती है। अपील कोर्ट 13 सर्किट कोर्ट्स में बंटी हुई है, जो अलग-अलग जिलों के आदेशों की विवेचना करती है। अपील कोर्ट का काम जिला अदालतों के आदेश कहीं कोई कानून में दिए किसी अधिकार का गलत यूज तो नहीं कर रहा या उनमें आम जनता के अधिकारों और संविधान के मुताबिक कोई कमी तो नहीं इस पर काम करती है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं अपील कोर्ट के जज

अमेरिका अपील कोर्ट के जज देश के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, इस कोर्ट में कई जज होते हैं। राष्ट्रपति के चुने जाने के बाद अमेरिकी सीनेट उनको मंजूरी देती है। ये कोर्ट केवल जिला अदालतों के ऑर्डरों की समीक्षा करती है। यहां कोई याची अपनी किसी मांग को लेकर नई अपील दाखिल नहीं कर सकता है। जिला अदालतों के फैसलों के अनुसार अपील कोर्ट राष्ट्रपति और सीनेट के कार्यों की भी समीक्षा कर सकती है।

राष्ट्रपति के आदेश पर अपील कोर्ट लगा सकती है रोक

अपील कोर्ट निचली अदालतों के फैसलों, राष्ट्रपति के आदेश अगर असंवैधानिक या गैरकानूनी पाए जाते हैं तो उन पर अस्थायी या स्थायी रूप से रोक लगा सकती है। जानकारी के अनुसार अपील कोर्ट के किसी भी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाती है। अपील कोर्ट सुप्रीम कोर्ट के नीचे काम करता है। सुप्रीम कोर्ट के पास अपील कोर्ट के फैसले की समीक्षा करने और उस पर कानून के मुताबिक निर्णय लेने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अमेरिकी कोर्ट के फैसले का भारत पर क्या पड़ेगा असर? अदालत ने ट्रंप के टैरिफ को बताया है गैरकानूनी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola