हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान में भयानक हादसा, बलूचिस्तान में कोयला खदान में ब्लास्ट से 32 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लापता

पाकिस्तान में जमीन के नीचे 4000 फीट गहराई में जोरदार धमाका हुआ, जिसने 32 लोगों की जान ले ली और कई लोग मौत-जिंदगी के बीच झूल रहे हैं. हादसा बलूचिस्तान में दूरदराज इलाके में बनी एक खदान के अंदर हुआ है, जिसमें फंसे लोगों की जान बचाने के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जुटे लोग और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भयानक हादसा हुआ है, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिनके जिंदा होने की उम्मीद नहीं है. एक कोयला खदान में 4000 फीट गहराई में जबरदस्त धमाका हुआ है, जिससे खदान एक हिस्सा ढह गया. हादसे में मारे गए लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं जमीन के नीचे इतनी गहराई में फंसे लोगों की तलाश और बचाव के लिए सर्च ऑपरेशन एवं रेस्क्यू ऑपरेशन दोनों जारी हैं.

120000000 औरतों की जिंदगी का खौफनाक ‘सच’, कारी घोषित करके देते दर्दनाक मौत, दफनाने के लिए कब्रिस्तान भी अलग

सुरांज में दूरदराज इलाके में कोयला खदान

बलूचिस्तान के खान और खनिज विकास मंत्री शोएब नोशेरवानी ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास सुरांज में कोयला खदाना हैं, जिसके अंदर धमाका हुआ है. जब धमाका हुआ, तब खदान के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे. जिन मजदूरों की मौत हुई है, वे मलबे के नीचे दब गए थे. जो मजदूर अब अंदर फंसे हुए हैं, जहरीली गैस के कारण उनकी मौत होने की आशंका है, लेकिन सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

नोशेरवानी के अनुसार, शहबाज शरीफ सरकार ने मृतकों और लापता लोगों के प्रति संवेदना जताई है. उन्होंने हादसे की जांच और खनन के लिए किए जा रहे सुरक्षा उपायों की समीक्षा के आदेश दिए हैं, वहीं राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को 5 लाख पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देगी. चीफ इंस्पेक्टर ऑफ माइंस मोहम्मद आतिफ के अनुसार, जमीन के लगभग 4000 फीट (1219 मीटर) गहराई में फंसे लोगों को निकालने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान पर एक साथ मंडराया महासंकट! 100 करोड़ लोगों की जिंदगी दांव पर, वैज्ञानिकों की चेतावनी से हिल गई दुनिया

विज्ञापन

खनना सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगा एक्शन

मोहम्मद आतिफ के अनुसार, कोयला खदान में धमाके के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. खदान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की सिफारिश सरकार से करेंगे. पाकिस्तान सेंट्रल माइंस लेबर फेडरेशन ने भी कड़ी कार्रवाई की अपील की है. उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार से खनन करते समय मजदूरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू करने का आग्रह किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola