डायबिटीज सिर्फ Kidney और Heart की बीमारी नहीं! शरीर के इन 5 हिस्सों पर डाल सकती है गंभीर असर

Diabetes Effect on Body Organs: क्या आप जानते हैं डायबिटीज की बीमारी का कंट्रोल में न रहना शरीर के किन अंगों पर बुरा असर डाल सकता है? आइए NIDDK से जानें क्यों जरूरी है शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना.

Diabetes Organ Damage Risks

शुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर गंभीर असर डालती है? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • WHO के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 83 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं.
  • डायबिटीज तब होती है जब खून में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है और शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही उपयोग नहीं कर पाता.
  • मोटापा, बढ़ती उम्र, पारिवारिक इतिहास, कम फिजिकल एक्टिविटी, ज्यादा मीठा या फैट वाला खाना और धूम्रपान डायबिटीज के मुख्य कारण हैं.
  • अनियंत्रित ब्लड शुगर दिल, किडनी, आंखों, मुंह और पैरों को प्रभावित कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट और फिजिकली एक्टिव रहना भी जरूरी होता है, लेकिन सुस्त लाइफस्टाइल और खराब खानपान आदि आदतों को अपनाकर लोग अपने आपको गंभीर बीमारियों में धकेल लेते हैं. इन्हीं बीमारियों में एक बड़ा नाम है डायबिटीज की बीमारी, जिसके खतरे में न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की बड़ी आबादी है. दुनियाभर में डायबिटीज कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे है, इसका अंदाजा आप WHO के आंकड़ों से लगा सकते हैं. WHO के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 83 करोड़ लोगों को डायबिटीज की बीमारी है. इन आंकड़ों में ज्यादातर लोग कम या फिर मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं. चिंता की बात ये है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो डायबिटीज का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं, जिस कारण दुनियाभर में डायबिटीज और डायबिटीज में इलाज न करवा पाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

विज्ञापन

कैसे शरीर में पैदा हो जाती है ये बीमारी?

अगर आप अपने परिवार में पहले ऐसे व्यक्ति है, जो डायबिटीज से पीड़ित है या फिर इस बीमारी के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये बीमारी है क्या और कैसे किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना लेती है? दरअसल, डायबिटीज किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार नहीं बना लेती है, बल्कि इस बीमारी का जिम्मेदार हमारी ही कुछ आदतें होती है, जो इस बीमारी की वजह बनती है.

विज्ञापन

NIH के अनुसार, डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो तब होती है, जब खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है. ये ग्लूकोज आपके शरीर में एनर्जी पैदा करती है. इंसुलिन एक हार्मोन है जो पैंक्रियाज में बनता है, यह ग्लूकोज को आपकी सेल्स तक पहुंचाने में मदद करता है ताकि उसका इस्तेमाल एनर्जी के लिए सही तरीके से किया जा सके. लेकिन डायबिटीज की स्थिति में आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता है, बनाना बंद कर देता है या फिर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है. इस समस्या के कारण ग्लूकोज आपके खून में रह जाता है और आपकी कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता है. इस बीमारी के कारण शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों की सेहत प्रभावित होने लगती है, जिसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना खतरनाक बन जाता है.

किन-किन कारणों से हो सकती है डायबिटीज?

डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जो हवा के जरिए व्यक्ति को प्रभावित कर देती है. NIH के अनुसार, आपकी आदतें और परिवार का इतिहास ही इस बीमारी के खतरे को बढ़ाता है. इस स्टोरी में बताए गई आदतें अगर आप में हैं, तो बेहतर रहेगा कि वक्त रहते आप इसपर काबू पा लें, वरना भविष्य में आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. डायबिटीज के पीछे जो मुख्य कारण हैं, वह कुछ इस प्रकार हैं;

विज्ञापन
  • मोटापा- पेट का बाहर निकाल होना
  • बढ़ी उम्र भी डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है (कम उम्र के बच्चे भी शिकार हो सकते हैं).
  • पारिवारिक इतिहास यानी परिवार में पहले किसी को डायबिटीज रहा हो
  • शारीरिक तौर पर एक्टिव न रहना
  • ज्यादा मीठा खाना
  • ज्यादा फैट वाला खाना
  • लंबे समय तक बैठकर काम करना
  • धूम्रपान खुद करना या सिगरेट के धुएं के संपर्क में आना आदि शुगर की बीमारी के खतरे को बढ़ाते हैं.

शरीर के किन महत्वपूर्ण अंगों पर डालती है असर?

आपको शायद जानकारी न हो, शुगर की बीमारी में शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना सेहत पर गंभीर असर डालती है, जिसे लंबे समय तक नजरंअदाज नहीं किया जा सकता. NIH के NIDDK के अनुसार, कंट्रोल से बाहर रहने वाला ब्लड शुगर;
दिल की बीमारी- हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है
किडनी की बीमारी- किडनी से जुड़ी बीमारी खासतौर से किडनी फेलियर  
आंखों की बीमारी- देखने की क्षमता प्रभावित होना
मुंह से जुड़ी बीमारी- संक्रमण, खाने में दिक्कत आदि की समस्या बढ़ सकता है
पैरों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है.

अच्छी जिंदगी के लिए क्या करें?

डायबिटीज को लेकर कहा जाता है कि इस बीमारी का अभी पक्का इलाज नहीं निकल पाया है, लेकिन अच्छी लाइफस्टाइल, फिजिकल एक्टिविटी, डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाओं को नियमित रूप से सेवन और नियमित जांच शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती है. अगर आपका शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहेगा, तो ये शरीर के इन अंगों पर गंभीर असर डालेगी, जिससे स्थिति जान पर आ सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  पति की स्मोकिंग से होने वाले बच्चे को खतरा! जानिए प्रेग्नेंट पत्नी पर सिगरेट-बीड़ी के धुएं का क्या होता है असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: NIDDK, WHO

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ