अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने टैरिफ वॉर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की लिंक्डइन प्रोफाइल में ट्रंप की तस्वीर दिख रही है। ये तस्वीर को अब तक 27 लाख बार देखी जा चुकी है। लोग इस तस्वीर को लेकर ट्रंप को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। जब ट्रंप पर इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा अजीब जवाब दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ये बहुत दोस्ताना लग रहा है।
ओबामा की लिंक्डइन प्रोफाइल में ट्रंप की तस्वीर दिख रही है। इसे लेकर ट्रंप को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पहले बताया जा रहा है कि बराक ओबामा की प्रोफाइल हैक कर ली गई है, लेकिन बाद में पता चला कि लिंक्डइन की गलती से ऐसा हुआ है। अभी भी बराक की प्रोफाइल पर ट्रंप की तस्वीर डिस्प्ले इमेज के तौर पर दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि ट्रंप अब खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहे है। वह खुद को बराक ओबामा के समकक्ष बताते दिख रहे हैं, लेकिन ट्रंप इसमें नाकाम हुए हैं।
जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में दिखे थे साथ
पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में ओबामा और ट्रंप को बातचीत करते देखा गया था, जिसका एक क्लिप भी ऑनलाइन वायरल हुआ था। इस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता था कि यह इतना दोस्ताना लग रहा है। हमारे तरीके थोड़े अलग हैं, है ना? लेकिन हम शायद एक-दूसरे को पसंद करते थे। मुझे नहीं पता। हम बस एक-दूसरे के साथ घुल-मिल गए।
ये भी पढ़ें: कौन होगा जियोर्जियो अरमानी का उत्तराधिकारी? 88 हजार करोड़ रुपये का है साम्राज्य
संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति थे ओबामा
बराक ओबामा संयुक्त राज्य अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति थे। डेमोक्रेट होने के नाते ओबामा रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से सहमत नहीं माने जाते। हालांकि इस साल जनवरी में राष्ट्रपति जिमी कार्टर के अंतिम संस्कार में दोनों को बातचीत करते देखा गया था। ओबामा को कई बार ट्रंप के खिलाफ प्रचार करते भी देखा गया है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में क्यों बैन हुए फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम जैसे 26 एप, सरकार का लिया बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
4 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
6 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
7 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
10 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
11 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
11 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
21 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines