कौन होगा जियोर्जियो अरमानी का उत्तराधिकारी? 88 हजार करोड़ रुपये का है साम्राज्य

मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का गुरुवार को निधन हो गया। अरमानी अपने पीछे करीब 88 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। अरमानी के निधन के बाद अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आखिर कौन इस ग्रुप का अगला मालिक होगा?

Giorgio Armani, Giorgio Armani Death, Giorgio Armani Net Worth, Armani Brand, News24, जियोर्जियो अरमानी, जियोर्जियो अरमानी की मृत्यु, जियोर्जियो अरमानी की कुल संपत्ति, अरमानी ब्रांड, न्यूज़24

जियोर्जियो अरमानी।

विज्ञापन

अरमानी ब्रांड के प्रमुख और मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का गुरुवार को निधन हो गया। इसके बाद उनके साम्राज्य के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल 91 वर्षीय अरमानी ने शादी नहीं की थी। उनका सबसे करीबी रिश्ता अपनी भतीजी रोबर्टा के साथ है, जो उनके दिवंगत भाई सजियो की बेटी हैं। इसके अलावा भी अरमानी के कई रिश्तेदार भी 88 हजार करोड़ रुपये का मालिक बनने के लिए कतार में हैं। आइए बताते हैं अरमानी के 88 हजार करोड़ रुपये संपत्ति का मालिक कौन होगा?

अरमानी की भतीजी रॉबर्टा परिवार में एक जानी-मानी हस्ती रही हैं, अरमानी ने संकेत दिया है कि उत्तराधिकार किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं होगा। अरमानी के परिवार के में रॉबर्टा के अलावा पेंटालियो (लियो) डेल’ऑर्को और भतीजी सिल्वाना अरमानी भी हैं। पेंटालियो जेंटस कपड़े के प्रमुख हैं, जबकि सिल्वाना वूमेन कपड़े का कारोबार देखती हैं। दोनों कई सालों से जियोर्जियो अरमानी, एम्पोरियो अरमानी और अरमानी एक्सचेंज को संभालते आए हैं। बताया जाता है कि जियोर्जियो की बहन रोसन्ना और उनके बेटे एंड्रिया अरमानी का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फैशन दिग्गज जियोर्जियो अरमानी का निधन, दुनियाभर में मशहूर है ब्रांड

2016 में उत्तराधिकारी को लेकर खाका किया तैयार

बताया जाता है कि जियोर्जियो अरमानी की तबियत 2016 से खराब रहने लगी थी। इसके बाद उन्होंने जियोर्जियो अरमानी फाउंडेशन के अपने उत्तराधिकारी का खाका तैयार करना शुरू कर दिया था। उन्होंने इसे इस तरह तैयार किया है कि ये अब एक समूह के रूप में कार्य करेगा। इसे विभाजित भी नहीं किया जा सकता है। माना जा रहा है कि अरमानी का पूरा परिवार जो उनके रिश्तेदार हैं वो ही इस ग्रुप को मिलकर चलाएंगे।

विज्ञापन

अरमानी ग्रुप को 6 हिस्सों में बांटा

जियोर्जियो अरमानी ने अपने ग्रुप को 6 हिस्सों में बांटा है और उनके पास एक निश्चित मतदान का अधिकार था, जो उनके निधन के बाद खत्म हो गया। उनके उत्तराधिकारियों में बहन रोसन्ना, भतीजी रोबर्टा, सिल्वाना, भतीजा एंड्रिया और डेल ऑर्को से पहले बोर्ड में शामिल हैं और ग्रुप को चला रहे हैं। यह सब जियोर्जियो अरमानी फाउंडेशन की वजह से संभव हो पाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ