Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शहाबुद्दीन का यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के उस ऐलान के तुरंत बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारत से वापस बांग्लादेश लौटकर कोर्ट में सरेंडर करने की बात कही थी. राष्ट्रपति भवन से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहाबुद्दीन का त्यागपत्र संसद के स्पीकर को भेज दिया गया है.
मोहम्मद शहाबुद्दीन को अप्रैल 2023 में अवामी लीग सरकार के दौरान निर्विरोध बांग्लादेश का 22वां राष्ट्रपति चुना गया था. अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद वे सरकार में अवामी लीग दौर के आखिरी प्रमुख संवैधानिक पद पर बने हुए थे.
इस्तीफे के पीछे क्या है बड़ी वजह?
बताया जा रहा है कि शेख हसीना के बांग्लादेश लौटने की घोषणा के बाद सरकार और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई थी. सरकार अवामी लीग से जुड़े किसी भी शीर्ष पदाधिकारी को पद पर बनाए रखने के पक्ष में नहीं थी. इसके अलावा पिछले कुछ समय से शहाबुद्दीन के अंतरिम शासन के साथ मतभेद और स्वास्थ्य कारणों की चर्चाएं भी सामने आ रही थीं.
अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी?
बांग्लादेशी संविधान के अनुच्छेद 50 और 54 के अनुसार, राष्ट्रपति का पद खाली होने पर संसद के स्पीकर अंतरिम रूप से राष्ट्रप्रमुख का दायित्व निभाते हैं. इस नियम के तहत, संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश की कमान संभालेंगे. शहाबुद्दीन के पद छोड़ने के साथ ही बांग्लादेश के सभी शीर्ष संवैधानिक पदों से अवामी लीग का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो गया है. इसके बाद ढाका में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
6 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
16 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
18 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
20 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
21 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
22 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines