Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश में ढाका जा रही एक बस के खाई में गिरने और पलट जाने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस उस वक्त हादसे की शिकार हुई जब वह मदारीपुर के शिबचर उपजिला के कुतुबपुर इलाके से गुजर रही थी। इस दौरान रविवार सुबह पदमा ब्रिज के एप्रोच रोड से जा रही बस खाई में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। शिबचर हाईवे पुलिस स्टेशन के ओसी अबू नईम एमडी मोफज्जेल हक ने बताया कि दमकल सेवा और पुलिस स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान चला रही है। घायलों को उनकी चोटों की गंभीरता के आधार पर अस्पतालों में ले जाया गया है।
और पढ़िए – US Presidential Election 2024: एलन मस्क का दावा- अगर अरेस्ट हुए तो भारी मतों से फिर राष्ट्रपति चुने जाएंगे ट्रंप
और पढ़िए – जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक समस्याओं से निपटने पर होगी चर्चा
बस के ड्राइवर ने खोया नियंत्रण
कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इमाद परिभान बस के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई। मदारीपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मसूद आलम ने कहा कि घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
3 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
3 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
3 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
12 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
17 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
1 day agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines