Scientific Truth About Oarfish: दो मछुआरों को एक प्रजाति की दुर्लभ मछली हाथ लगी है। जिसे तबाही से जोड़कर देखा जा रहा है। मान्यता है कि इस मछली को देखना ही अपशगुन होता है। लेकिन सच क्या है? वैज्ञानिक इसको लेकर क्या दावे करते हैं? विस्तार से पूरी बात जानते हैं। कई सभ्यताओं में ऐसे जीवों के बारे में कहानियां मिलती हैं। इनको देखना सही नहीं माना जाता। लोग भी ऐसी बातों को गंभीरता से लेते हैं। चीन जैसे देश में मछलियों को लेकर कई कहावतें सामने आती हैं। यानी वे दिखती हैं तो कोई न कोई बड़ी प्राकृतिक घटना होती है। लेकिन वैज्ञानिकों की राय इससे जुदा है। वे मान्यताओं पर विश्वास नहीं करते और इनको गलत बताते हैं। अब जो मामला सामने आया है, वह ऑस्ट्रेलिया का है।
लोग जता रहे हैरानी
जो मछली मछुआरों को हाथ लगी है, इसे प्रलयकारी मछली (doomsday fish) माना जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के टिवी आइलैंड के पास यह मछली कर्टिस पीटरसन और उनके दोस्त को मिली है। जो एक विशाल ओरफिश है। दोनों युवकों ने इसका फोटो फेसबुक पेज फिशिंग ऑस्ट्रेलिया टीवी पर Oarfish spotted in Australia लिखकर शेयर किया है। ये आइलैंड ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में पड़ते डारविन से करीब 80 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। ये मछली समुद्र में हजारों फीट नीचे तैरती है। जिसको देखना काफी दुर्लभ माना जाता है। यह समुद्र के ऊपर नहीं आती है।
ये भी पढ़ें: 2 मिनट में बेहोश, 5 मिनट में मौत; क्या है स्विट्जरलैंड का Suicide Capsule?
रिपोर्ट के अनुसार यह मछली समुद्र में लगभग 3 हजार फीट की गहराई में पाई जाती है। जब इसकी मौत हो जाती है तो बॉडी बहते हुए किनारे तक आ जाती है। जो फोटो कर्टिन ने शेयर किया है, उसकी जमकर चर्चा हो रही है। लोग इन मछुआरों के हाथ इतनी दुर्लभ मछली लगने पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे फेक भी बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से एडिट किया गया है। आमतौर पर इस मछली की लंबाई 9 से 10 मीटर तक होती है। आकार में ये सांप जैसी दिखती है। काफी साल पहले इस मछली को समुद्री राक्षस तक कहा जाता था। इनको doomsday fish कहा जाता है।
जापान में लोग कहते हैं समुद्री सांप
जापान में पहले इस मछली को समुद्री सांप कहा जाता था। मान्यता थी कि अगर यह दिख जाएगी तो भूकंप आना तय है। कुछ समय पहले यूएस के कैलिफोर्निया में बीच पर यह मछली नजर आई थी। कहा जाता है कि इसके दो दिन बाद ही यहां भूकंप आया था। जिसके बाद काफी नुकसान हुआ था। लेकिन वैज्ञानिक इसे अंधविश्वास मानते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यूएस में जो मछली मिली थी, वह सिर्फ 12 फुट (3.7 मीटर) लंबी थी। यह एक आकर्षक खोज थी।
ऑस्ट्रेलियाई संग्रहालय के अनुसार ओरफिश उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी पाई जाती है। जो समुद्र में 20 से 200 मीटर की गहराई के बीच तैरती है। सैन डिएगो के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी ने मछली को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। जिसका कहना है कि 1901 के बाद इस मछली को कैलिफोर्निया के इलाके में सिर्फ 20 बार देखा गया है।
ये भी पढ़ें: अगले 25 साल में लगभग 4 करोड़ लोगों की जान ले सकता है ये Silent Killer!
संबंधित खबरें
क्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
8 mins ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
7 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
18 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
22 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
22 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines