Argentina Boy Married To Grand Mother Age Aunt: एक लड़के ने अपनी 91 साल की चाची से शादी कर ली। हालांकि महिला की मौत हो गई है, लेकिन लड़के ने उसकी पेंशन लेने का दावा ठोक दिया है। हालांकि प्रशासन ने उसका दावा खारिज कर दिया है, लेकिन अब उसका कहना है कि वह अपना हक लेकर रहेगा। वह अपनी शादी सही साबित करने के लिए ऊपर तक जाएगा। फिर से याचिका दायर करेगा। उन्होंने वाकई शादी की है। हालांकि मामला चौंकाने वाला है, लेकिन काफी दिलचस्प है और लव स्टोरी भी काफी रोमांटिक है, क्योंकि लड़के की उम्र सिर्फ 23 साल की है।
यह भी पढ़ें: Video: अमेरिका में पहले न्यूड शख्स ने पुलिस वाले को पीटा, गाड़ी छीनी और ले जाकर ठोक दी दूसरी कार में
पड़ोसियों ने शादी को फर्जी करार दिया
अर्जेंटीना के उत्तर पश्चिम में साल्टा शहर में रहने वाले 23 साल के वकील Mauricio अपने माता-पिता से 2009 में अलग हुआ था। अलग होने के बाद अपनी मां, बहन, दादी और 91 साल की चाची के साथ रहने लगा। फरवरी 2015 में उसने अपनी चाची योलान्डा टोरिस से शादी कर ली। अप्रैल 2016 में योलान्डा की मौत हो गई। इसके बाद मौरिसियो ने योलान्डा की पेंशन के लिए दावा किया। उसने आवेदन में कहा कि वह योलान्डा का पति है और उसकी पेंशन का हकदार है। वहीं दावे पर कार्रवाई करते हुए जब कोर्ट ने जांच कराई तो पड़ोसियों ने योलान्डा से उसकी शादी को फर्जी करार दिया और कहा कि योलान्डा मौरिसियो की चाची है।
यह भी पढ़ें: कोलंबिया, चिली के बाद जार्डन ने इजराइल से बुलाया राजदूत, बोलीविया भी तोड़ चुका है राजनीतिक संबंध
मौरिसियो का शादी को साबित करने का दावा
प्रशासन के अधिकारियों ने उन लोगों से भी पूछताछ की, जो मौरिसियो के परिवार को जानते थे। उन्होंने भी यही कहा कि उन्हें मौरिसियो और योलान्डा की शादी के बारे में कुछ भी नहीं पता। पड़ोसियों और मौरिसिया के परिवार से मिली रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने मौरिसियो के दावे को खारिज कर दिया। वहीं दावा खारिज होने के बाद मौरिसियो भड़क गया। उसने प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी दी कि उसने सच में योलान्डा से शादी की थी और यह बात वह साबित करके रहेगा। योलान्डा की पेंशन कानूनन उसे मिलनी चाहिए और वह इसे लेकर रहेगा। चाहे इसके लिए उसे किसी भी कोर्ट में क्यों न जान पड़े।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
3 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
8 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
9 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
12 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
19 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines