---विज्ञापन---

Lucky Man Of The World, जिससे शादी करने को लड़की ने ठुकराए 2500 करोड़

Girl Left 500 crore for his boyfriend: Angeline और Jedidiah Francis यूके, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हुआ लेकिन लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया।

---विज्ञापन---

Girl Left 2500 crore for his boyfriend: ‘प्यार अंधा होता है, ‘प्यार के आगे पैसे, रंग-रूप नहीं देख जाता कुछ ऐसा ही चरितार्थ हुआ मलेशिया में, जब अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए Angeline Francis नामक युवती ने अपने पिता की करीब 2500 करोड़ की संपत्ति छोड़ दी। सोशल मीडिया पर यह मामला सुखियों में है। कोई इसे प्यार की जीत बता रहा है तो किसी ने प्यार ‘पागल’ होता है कहकर संबोधित किया।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में साथ में पढ़ते थे प्रेमी युगल

Angeline Francis और Jedidiah Francis यूके, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों ने एक साथ समय बिताना शुरू किया। प्यार, इजहार और फिर साथ रहने की कसमें वादे करने के बाद पढ़ाई खत्म होने पर वह वापस मलेशिया पहुंचे। यहां उनकी प्रेम कहानी ने टर्निंग प्वाइंट लिया। लड़की के माता-पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे। परिजनों ने कई बंदिशें लगाई। दोनों को मिलने से मना किया गया। लेकिन प्यार करने वाले कहां रुकते हैं।

---विज्ञापन---

शादी के लिए इसलिए किया गया था मना  

जब Angeline ने अपने माता-पिता के सामने अपने प्यार का खुलासा किया तो उन्होंने Jedidiah की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दोनों की शादी से इनकार कर दिया। लेकिन Angeline नहीं मानी। दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे। जब परिजन नहीं मानें तो Angeline ने अपने परिजन और प्यार के सामने अपने प्यार को चुना। साल 2008 में दोनों ने शादी कर ली थी और वह साथ रह रहे हैं। हाल ही में जब Angeline को उसके माता-पिता के डिवोर्स के दौरान बुलाया गया तो यह पूरा मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

लड़की के पिता मलेशिया के 44वें सबसे अमीर कारोबारी हैं

जानकारी के अनुसार Angeline के पिता Khoo Kay Peng मलेशिया के सबसे अमीर कारोबारियों की लिस्ट में 44वें नंबर पर आते हैं। उनकी Corus नाम से होटलों की पूरी चेन है। वह इस होटल ग्रुप के चेयरमैन हैं, वहीं, Angeline की मां Pauline Chai फेमस पर्सनालिटी हैं। वह पूर्व Miss Malaysia रही चुकी हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 2484 करोड़ (300 मिलियन) है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2024 02:01 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola