---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

होर्मुज स्ट्रेट की टेंशन के बीच भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की पाबंदियों की परवाह नहीं तो रूस से खरीदते रहेंगे कच्चा तेल

होर्मुज स्ट्रेट की टेंशन के बीच भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की पाबंदियों की परवाह नहीं तो रूस से खरीदते रहेंगे कच्चा तेल

---विज्ञापन---

ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट की टेंशन के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अमेरिका की पाबंदियों को नजरअंदाज करके रूस से कच्चे तेल की खरीद भारत जारी रहेगा। केंद्र सरकार के हाई लेवल के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट की टेंशन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने समुद्र में फंसा जहाजों पर लदा रूस का कच्चा तेल खरीदने की छूट भारत को दी थी, जिसकी अवधि खत्म हो गई और अमेरिका ने खरीद पर पाबंदी लगा दी है।

ईरान जंग के बीच बड़ी राहत, 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, भारत के लिए गुड न्यूज

---विज्ञापन---

टैरिफ के बावजूद बंद नहीं की थी खरीद

अमेरिका ने पहले भी रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। तब भी भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद नहीं की थी, बल्कि कम कर दी थी, लेकिन खरीद में कटौती करने के दूसरे कारण थे। अब भी रूस से तेल खरीद भारत जारी रखेगा, बेशक कम तेल खरीदा जाए। क्योंकि भारत की प्राथमिकता अपनी ऊर्जा आश्यकताओं को पूरा करना है। पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी को पूरा करना है। न की यह सोचना कि अमेरिका पाबंदियां लगाएगा तो क्या करेंगे?

अरब देशों से ज्यादा तेल खरीदा जाएगा

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 64 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुके थी। रूस से भारत 60 डालर प्रति बैरल कच्चा तेल खरीदता था। अरब देशों से 64 का रेट मिलता है और रूस से 60 का रेट मिलता है, लेकिन रूस से कच्चा तेल लाने में खर्च ज्यादा होता है। इसलिए अरब देशों से ज्यादा तेल मंगाया जाएगा, क्योंकि वह जल्दी पहुंच जाता है। फिर भी रूस से तेल खरीद जारी रहेगी। क्योंकि वह भारत का बड़ा बिजनेस पार्टनर है और उसके साथ भारत के रणनीतिक संबंध अच्छे हैं।

---विज्ञापन---

जरूरतें पूरी करने के लिए खरीदेंगे तेल

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका को पहले ही बात दिया है कि रूस से तेल की खरीद 1.4 अरब की आबादी की भलाई के लिए की जाती है। वैश्विक बाजार की स्थितियों और ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जाती है और की जाती रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर पाबंदी लगाकर उसे खत्म कर दिया है। इसलिए भी भारत को अमेरिका की पाबंदियों की परवाह नहीं है। इसलिए भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखेगा। अमेरिका को आपत्ति है तो वे समाधान खुद करें।

‘ईरान 440KG यूरेनियम सौंपेंगा तो…’, ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा, बोले- मैं खुद जाऊंगा इस्लामाबाद

---विज्ञापन---

रूस से 38% कच्चा तेल मंगा रहा भारत

बता दें कि भारत साल 2025 में रूस से प्रतिदिन औसतन 26 लाख बैरल कच्चा तेल खरीद रहा था, लेकिन फरवरी 2025 में कच्चे तेल की खरीद 10 लाख बैरल प्रतिदिन रह गई। मार्च में इसे बढ़ाकर 15 लाख बैरल प्रतिदिन किया गया और अब अप्रैल में 20 लाख बैरल प्रतिदिन खरीदारी जारी है, यानी रूस से भारत 38 फीसदी कच्चा तेल खरीद रहा है। वहीं चीन इस वक्त रूस से 51 फीसदी कच्चा तेल खरीद रहा है।

First published on: Apr 18, 2026 07:14 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola