---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अमेरिका ने सीरिया से हटाए सभी प्रतिबंध, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बार ट्रम्प ने एक मुस्लिम देश पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया है।

---विज्ञापन---

भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म कराने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस बार ट्रम्प ने एक मुस्लिम देश पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया है। बताया जा रहा है कि सऊदी प्रिंस सलमान की मध्यस्थता की वजह से बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रियाद में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल सारा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया।

25 वर्षों में यह पहली मुलाकात

ट्रम्प ने बुधवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के नेताओं के साथ बैठक में यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका सीरिया के खिलाफ सभी प्रतिबंध हटा देगा। ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने कहा कि दमिश्क के साथ संबंधों को सामान्य बनाने पर विचार कर रहा है। दोनों देशों के नेताओं के बीच 25 वर्षों में यह पहली मुलाकात है।

---विज्ञापन---

33 मिनट तक चली बैठक

डोनाल्ड ट्रंप और सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के बीच करीब 33 मिनट तक बैठक चली है। इस बैठक के बाद ट्रंप ने बताया कि उन्हें अल-शरा से मिलने के लिए सऊदी और तुर्की नेताओं ने प्रेरित किया है। साथ ही इस ट्रंप ने कहा कि सीरिया पर 2011 से लगे आर्थिक प्रतिबंध अब हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब सीरिया में अब एक नई सरकार है जो देश में शांति और स्थिरता ला सकती है।

क्यों लगे थे सीरिया पर प्रतिबंध

बताया जाता है कि राष्ट्रपति बसर अल-असद के शासन के दौरान सीरिया पर प्रतिबंध लगाए गए थे। इसका मकसद सीरिया की अथर्व्यवस्था पर दबाव बनाया जा सके। असद को सत्ता से दिसंबर 2024 में हटा दिया गया था। इसके बाद भी बाइडेन और ट्रंप दोनों सरकारों ने असद के हटने के बाद भी प्रतिबंध जारी रखे थे। इस दौरान ट्रंप ने अल-शरा की मंशा को पूरी तरह परखा। इसके बाद सऊदी और तुर्की नेताओं से बातचीत के बाद ट्रंप ने सीरिया से प्रतिबंध हटाया है।

---विज्ञापन---

अमेरिका के खिलाफ लड़े थे सीरिया के राष्ट्रपति

बता दें कि सीरिया के नए राष्ट्रपति अल-शरा पहले अबू मोहम्मद अल गोलानी के नाम से जाने जाते थे और अमेरिकी सेना के खिलाफ इराक से लड़ चुके हैं। उस दौरान अमेरिका ने उन पर 10 मिलियन का इनाम घोषित किया था। बताया जाता है कि इसके बाद अहमद अल-शरा ने नुसरा फ्रंट नामक संगठन बनाया, जिसे बाद में हयात तहरीर अल-शाम (HTS) में बदलकर उन्होंने अल कायदा से नाता तोड़ लिया।

First published on: May 14, 2025 04:26 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola