Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का बड़ा ड्रोन अटैक, हमजा मिलिट्री सेंटर तबाह करने का किया दावा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि अफगान वायुसेना ने बीती शाम इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में 'हमजा' नाम के एक स्ट्रैटजिक मिलिट्री सेंटर पर हवाई हमला किया। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह हमला ड्रोन एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करके किया गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 14, 2026 09:12

एक तरफ मिडिल ईस्ट जंग से हालात खराब होते जा रहे हैं, दूसरी तरफ एशिया में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर एयर स्ट्राइक और ड्रोन अटैक किए जा रहे हैं। एक बार फिर अफगानिस्तान ने पाक पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इस बार अफगानिस्तानी सेना ने पाक के हमजा मिलिट्री सेंटर को निशाना बनाया।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि अफगान वायुसेना ने बीती शाम इस्लामाबाद के फैजाबाद इलाके में ‘हमजा’ नाम के एक स्ट्रैटजिक मिलिट्री सेंटर पर हवाई हमला किया। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह हमला ड्रोन एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करके किया गया है। इसमें मिलिट्री सेंटर के अंदर मौजूद अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही मंत्रालय ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना को भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 4 प्लेन क्रैश, 13 जवानों की मौत, 22000 करोड़ का THAAD तबाह… जानें ईरान युद्ध में अमेरिका का कितना हो चुका नुकसान?

इसके अलावा दूसरी पोस्ट करते हुए अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में उस जगह पर मौजूद सैन्य ठिकाने तबाह हो गए, जिनमें कमांड सेंटर, डिपो और सैनिकों के रहने के लिए क्वार्टर थे। बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विवादित डुरंड लाइन पर कई दिनों से तनाव बना हुआ है। बीते कुछ दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर कई हवाई और मोर्टार हमले किए थे।

---विज्ञापन---

बता दें कि बीते दिन पाकिस्तान ने काबुल, पक्तिया और कंधार में कुछ जगहों पर हवाई हमले किए थे। पाक ने दावा किया था कि उसका निशाना आतंकी ठिकाने थे। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किए इस ऑपरेशन को ‘गजब लिल हक’ नाम दिया था। हमले पर अफगानिस्तान का कहना है कि ये हमले काबुल के रिहायशी इलाकों में हुए थे। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हो। रॉयटर्स एजेंसी की मानें तो अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन ने कहा कि काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में हुए हमलों में आम नागरिकों को जान-माल का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, कतर से स्वदेश के लिए रवाना हुए 500 भारतीय

First published on: Mar 14, 2026 08:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.