Yashasvi Jaiswal: IPL 2027 के लिए टीमों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. ट्रेड को लेकर अटकलें तेज होती जा रही हैं और कई बड़े खिलाड़ी अगले सीजन से पहले टीम बदलते हुए नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करेंगे, वहीं कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होंगे. इसके अलावा यशस्वी जायसवाल के RR छोड़ने और MI में ट्रेड होने की खबर सामने आई है. कई लोगों का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की चमक के आगे यशस्वी जायसवाल फीके पड़ रहे हैं. इसी वजह से शायद उन्होंने भी टीम बदलने का मन बना लिया है. हालांकि, कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
क्या वैभव के कारण RR छोड़ सकते हैं यशस्वी?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रनों की बारिश की और ऑरेंज कैप जीती. यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन भी अच्छा रहा लेकिन वैभव की तूफानी बल्लेबाजी के आगे वो इग्नोर होने लगे हैं. अब जायसवाल के MI में ट्रेड होने की रिपोर्ट्स के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि यशस्वी, वैभव की लाइमलाइट से बाहर निकलना चाहते हैं. वैभव के साथ खेलने पर जायसवाल के ऊपर अमूमन फैंस का ध्यान नहीं जाता है. अगर जायसवाल MI में आ गए, तो चीजें बदल सकती हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल से जुड़े संभावित ट्रेड की चर्चाएं चल रही हैं.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
34 mins agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
17 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
20 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
23 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines