---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!

Hardik Pandya: भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई 2026 में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस श्रृंखला से हार्दिक पांड्या के बाहर होने की खबर सामने आ रही है. पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं और अब इंग्लैंड दौरे से भी उनका पत्ता कट सकता है.

---विज्ञापन---

Hardik Pandya Ruled Out: टीम इंडिया इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में व्यस्त है. इसके बाद भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन पाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया का ये स्टार ऑलराउंडर इंग्लैंड दौरे से भी पूरी तरह बाहर हो चुका है.

हार्दिक पांड्या हुए इंग्लैंड दौरे से बाहर!

हार्दिक पांड्या क्वाड्रिसेप्स (Quadriceps) की चोट से जूझ रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले BCCI के CoE में रिकवरी करते हुए पांड्या को अचानक मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ और जांच में पता चला कि वे फिर से चोटिल हो गए हैं. बताया जा रहा था कि हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.

---विज्ञापन---

दैनिक जागरण की नई रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं. पांड्या को पूरी तरह रिकवर होने में समय लगेगा और इसी वजह से उनके इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने की संभावना न के बराबर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:- 32 साल की उम्र में संन्यास, अब इस देश से खेलेगा भारतीय खिलाड़ी! रोहित शर्मा की कप्तानी में किया था डेब्यू

---विज्ञापन---

हार्दिक पांड्या को लेकर BCCI का क्या है प्लान?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समापन के बाद BCCI ने वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या को सिर्फ वनडे फॉर्मेट को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI चाहती है कि हार्दिक पांड्या 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेले. इसी वजह से हार्दिक पांड्या को टी20 से दूर रखकर सिर्फ वनडे पर फोकस करने की सलाह दी गई है. चोट हमेशा से ही पांड्या के लिए समस्या रही है. पिछले वनडे वर्ल्ड कप में भी हार्दिक चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे. इस बार टीम मैनेजमेंट ऐसा नहीं चाहती है. इसी वजह से हार्दिक के वर्कलोड पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे वनडे में ‘अग्निपरीक्षा’, रोहित शर्मा समेत इन 3 स्टार्स पर लटकी तलवार, एक गलती और टीम इंडिया से छुट्टी!

---विज्ञापन---

First published on: Jun 20, 2026 01:04 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola