---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor का होने वाला देवर कौन? जिसे डेट कर रही हैं Sara Ali khan! दोनों की होगी एक ही ससुराल?

Sara Ali Khan, Janhvi Kapoor: इन दिनों सारा अली खान एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। जी हां, खबर है कि एक्ट्रेस अपने एक्स को फिर से डेट कर रही हैं। हालांकि इन खबरों पर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

veer pahariya, Sara Ali Khan, image credit- Google
---विज्ञापन---

Sara Ali Khan, Janhvi Kapoor: बी-टाउन में एक बार फिर से पुरानी लव लाइफ की चर्चा आ गई है। जी हां, इन दिनों एक्स कपल के फिर से करीब आने की चर्चा हो रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सारा अली खान और वीर पहाड़िया की। हालिया सामने आई फोटोज में दोनों को एक-दूसरे संग मस्ती करते देखा जा रहा है। जैसे ही तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई, तो लोगों ने कई अंदाजे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कौन हैं वीर पहाड़िया?

कौन हैं वीर पहाड़िया?

मशहूर बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे हैं वीर पहाड़िया। आज-कल वीर का नाम फिर से सारा संग जोड़ा जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे वीर के नाना हैं। बता दें कि वीर और शिखर पहाड़िया दोनों भाई हैं। साथ ही दोनों अपने डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया को लेकर भी खबरें हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस अक्सर ‘सिक्कू’ के नाम का पेंडेट भी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। अब अगर ये खबरें सच होती हैं तो दोनों सहेलियों की एक ही ससुराल होगी।

---विज्ञापन---

First published on: May 03, 2024 01:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola