
VIDEO: कब-कहां और कैसे देखें अंडर 19 टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच? खिताबी मुकाबले में इस देश से भिड़ेगी टीम इंडिया
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Under 19 T20 World cup 2025: भारतीय महिला टीम अंडर-19 टी-20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। फाइनल 2 फरवरी को मलेशिया में खेला जाएगा। भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी। भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में 20 ओवर में 113/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 15 ओवर में ही 117/1 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से जी कामलिनी ने 50 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: