हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Horoscope 2026: अगस्त महीने में ग्रहों के गोचर करने और ग्रहों की स्थिति से कन्या राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रहों के प्रभाव इनका जीवन कैसा रहेगा आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Horoscope 2026: अगस्त महीने में कन्या राशि के लिए कई ग्रह शुभ और कई ग्रह अशुभ साबित होने वाले हैं. कन्या राशि के लिए अगस्त 2026 में देवगुरु बृहस्पति, बुध, राहु और शुक्र ग्रह शुभ साबित होंगे. 11वें भाव में गुरु रहेंगे. इससे आमदनी बढ़ेगी और नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे. 5 अगस्त तक बुध ग्रह 10वें भाव में, इसके बाद 22 अगस्त तक 11वें भाव में और इसके बाद आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे. बुध ग्रह के प्रभाव से प्रयास सफल होंगे.

वैवाहिक जीवन रहेगा सुखमय

कन्या राशि वालों के लिए अगस्त महीने में वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. अविवाहितों के लिए शादी का योग बन रहा है. आमदनी, कारोबार, नौकरी और रिश्तों में लाभ मिलेगा. शुक्र का गोचर प्रथम भाव में होने से व्यक्तित्व में निखार आएगा. आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा. जीवन खुशहाल रहेगा.

ये भी पढ़ें – Numerology: हमेशा नेगेटिव सोचते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, अक्सर कर लेते हैं अपना ही नुकसान, जानिए

विज्ञापन

कन्या राशि के लिए अशुभ ग्रह

कन्या राशि के जातकों के लिए कई ग्रह अशुभ रहने वाले हैं. इन्हें केतु, वक्री शनि, मंगल और सूर्य से अशुभ परिणाम मिलेंगे. केतु का 12वें भाव में होना खर्च बढ़ाएगा. इसके कारण पैसों को लेकर परेशान रहना पड़ेगा. सेहत संबंधी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है. मंगल ग्रह के प्रभाव से जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकते हैं. कारोबारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. सेहत का ध्यान रखें. कन्या राशि वालों के अगस्त के राशि भविष्य के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola