Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत

Hariyali Teej 2026: सावन महीने में हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.

HARIYALI TEEJ 2026.jpg

Photo Credit- AI

Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज का पर्व सावन महीने में रखा जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है. हरियाली तीज का व्रत सुहागन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए बेहद शुभ माना जाता है. हरियाली तीज पर महिलाएं हरे कपड़े पहनती हैं. इस दिन हरे रंग का बेहद खास महत्व होता है. सावन में बारिश के मौसम के कारण चारों तरफ हरियाली रहती है. इस साल अगस्त महीने में हरियाली तीज का व्रत कब है, इसकी सटीक तारीख और उपायों के बारे में आप यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन

कब है हरियाली तीज व्रत? (Hariyali Teej Vrat Kab Hai)

हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाई जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस तिथि का आरंभ 14 अगस्त 2026 की शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है. सावन शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि का समापन अगले दिन यानी 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त को रखा जाएगा. सुहागन महिलाएं 15 अगस्त को हरियाली तीज को व्रत कर सकती हैं.

विज्ञापन

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत (Happy Married Life Remedies)

हरियाली तीज का व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करना चाहिए. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत और पूजन के साथ ही मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए. इस उपाय से दांपत्य जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा.

विज्ञापन

हरियाली तीज व्रत पूजा विधि (Hariyali Teej Vrat Puja Vidhi)

हरियाली तीज व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ हरे रंग के वस्त्र पहनें. पूजा स्थान की सफाई कर माता पार्वती और शिव जी की प्रतिमा स्थापित करें. माता पार्वती और शिव जी के समक्ष धूप और दीपक जलाएं. श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं. मां पार्वती की आरती करें और उन्हें फल व मिठाई का भोग लगाएं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ