Numerology: हमेशा नेगेटिव सोचते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, अक्सर कर लेते हैं अपना ही नुकसान, जानिए

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी जन्म तारीख का किसी खास मूलांक और ग्रह से संबंध होता है. मूलांक और स्वामी ग्रह के अनुसार, किसी के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं.

Untitled design (5)
1 / 6
most negative mulank birth dates

Mulank Numerology: कई मूलांक के लोगों का स्वभाव नकारात्मक होता है. यह लोग अक्सर नेगेटिव सोचते हैं और कई बार इसके कारण अपना ही नुकसान कर लेते हैं. हर बार नकारात्मक सोचने के कारण इनके मन में निगेटिविटी छा जाती है.

विज्ञापन

नेगेटिव होते हैं इन मूलांक के लोग

नेगेटिव होते हैं इन मूलांक के लोग2 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 4 और 5 के लोग नेगेटिव होते हैं. मूलांक 2 के लोग इमोशनल, मूलांक 4 वाले शक्की स्वभाव और मूलांक 5 वाले ओवरथिंकिंग करने वाले होते हैं. आइये इन मूलांक वालों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 2 वाले लोग

मूलांक 2 वाले लोग3 / 6

किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीखों को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. इनके स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. चंद्रमा को मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. मूलांक 2 वाले लोग इमोशनल और ओवरथिंकिंग करने वाले होते हैं. यह लोग भावुक होने के कारण अक्सर निगेटिव सोच वाले बन जाते हैं. कई बार इनके मन में कोई काम करने से पहले असफलता का डर रहता है. इससे कई बार इन्हें नुकसान होता है.

मूलांक 4 वाले लोग

मूलांक 4 वाले लोग4 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह को भ्रम और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है. यह लोग शक करने वाले स्वभाव के होते हैं. यह जल्दी से दूसरों पर विश्वास नहीं करते हैं. मूलांक 4 वाले लोग नकारात्मक विचारों में उलझे रहते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

मूलांक 5 वाले लोग5 / 6

किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूंलाक 5 होता है. मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना जाता है. यह लोग तेज दिमाग वाले होते हैं. यह अधिक सोचने के कारण अक्सर नेगेटिव सोच वाले बन जाते हैं. कई बार ओवरथिंकिंग के कारण अपना ही नुकसान कर लेते हैं.

कैसे दूर करें नकारात्मकता?

कैसे दूर करें नकारात्मकता?6 / 6

इन मूलांक के लोगों को मन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए खास उपायों को करना चाहिए. मूलांक 2 वाले लोग भगवान शिव की पूजा करें. मूलांक 4 वाले लोगों को गणेश की पूजा करनी चाहिए. मूलांक 5 वाले लोग हरी चीजों का दान करें और पक्षियों को दाना डालें. (All Photo Credit- Social Media and AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन