---विज्ञापन---

Video: UGC के नए नियम पर BJP में उठे विरोध के सुर, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने PM मोदी को लिखा लेटर

सत्यदेव पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर UGC के नए नियम को वापस लेने का आग्रह किया है. क्योंकि नए नियमों से सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है और राजस्थान की करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

यूजीसी के नए प्रावधानों पर चिंता

भाजपा के पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।

पचौरी ने कहा कि नए प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है, जिसका असर युवाओं और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।

उन्होंने आशंका जताई है कि यदि यूजीसी के नए नियम वापस नहीं लिए गए तो भविष्य में पार्टी को नुकसान हो सकता है।

विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक प्रभाव

राजस्थान में करणी सेना ने आंदोलन की घोषणा की है, और कई जिलों में सवर्ण समाज ने आक्रोश रैलियां निकाली हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियम को लेकर भाजपा में विरोध के सुर उठने लगे हैं. भाजपा के कानपुर से पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखकर नए नियम को वापस लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि UGC के नए नियमों से सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है. क्योंकि इनका असर इस समुदाय के युवाओं और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है. अगर समय रहते नियम वापस न लिए गए तो भविष्य में पार्टी को इनकी वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है.

नियमों के विरोध में करणी सेना करेगी आंदोलन

पचौरी ने लेटर में लिखा कि उन्होंने हाल ही में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश का दौरा किया. इस दौरान पता चला कि सवर्ण समाज के युवाओं और विद्यार्थियों में UGC के नए प्रावधानों को लेकर असंतोष है. नए नियमों के विरोध में राजस्थान में करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान किया है. सवर्ण समाज और उससे जुड़े संगठनों ने आक्रोश रैली निकालकर नियमों का विरोध भी जताया है. कानपुर में भी सवर्ण समाज के लोगों ने नए नियमों पर चर्चा की है और विरोध जताया है.

---विज्ञापन---

नियम वापस लेने पर गंभीरता से विचार करे सरकार

पचौरी ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि सरकार को UGC के नए नियमों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. अगर नए नियम वापस लिए जाएंगे तो जनता में संदेश जाएगा कि सरकार इस मामले में संवेदनशील और गंभीर है. किसी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देगी. इसलिए पार्टी और जनहित में UGC के नए नियमों को वापस लेने का फैसला शीघ्र लेने का अनुरोध है.

First published on: Sep 03, 2026 02:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola