हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Anant-Radhika की शादी पर क्या सच में मिलेगा Jio का मुफ्त रिचार्ज? जान लें सच्चाई

Anant Ambani Wedding Free Recharge Fact Check: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर एक रुमर सोशल मीडिया पर सुनने को मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस खास दिन पर मुकेश अंबानी सभी भारतीय जियो यूजर्स को तीन महीना का मुफ्त जियो रिचार्ज देने वाले हैं। अब इन दावों में कितनी सच्चाई है ये भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
क्या वाकई बेटे-बहू की शादी में मुकेश अंबानी जियो का फ्री रिचार्ज देने वाले है?

Anant Ambani Wedding Free Recharge Fact Check: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। इस खुशी के मौके पर मुकेश अंबानी जियो यूजर्स को एक कीमती तोफहा देंगे ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। ऐसी रूमर्स उड़ रही हैं कि अपने बेटे और बहू की शादी पर मुकेश अंबानी जियो यूजर्स को तीन महीने का फ्री रिचार्ज देने वाले हैं। ये खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स खुशी से झूम रहे हैं लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये भी जान लेते हैं। ये अफवाह एक पोस्ट वायरल होने के बाद उड़ी है।

इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अनंत-राधिका की शादी पर मुकेश अंबानी की तरफ से पूरे भारत को जियो पर 749 वाला फ्री रीचार्ज मिलेगा। लेकिन ये खबर पूरी तरह से फेक है। इस बात के कई सबूत हैं। पहले तो गूगल पर ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। दूसरा इस आर्टिकल पर दिख रहा लिंक भी खोलने पर कुछ नहीं खुलेगा। जिसका मतलब है कि ये लिंक भी फर्जी है। इसके अलावा कंपनी की और से भी ऐसी कोई अपडेट नहीं दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola