Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि गौतम गंभीर राहुल द्रविड़ की विरासत को आगे लेकर जाएंगे। लेकिन अभी तक टीम इंडिया का प्रदर्शन उनकी कोचिंग कुछ खास नहीं रहा है। उनकी कोचिंग में टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 27 साल के बाद वनडे सीरीज जीती थी। इसके अलावा टीम इंडिया इस सीरीज में हर मैच में ऑल आउट हो गई थी।
इसके अलावा न्यूजीलैंड ने 36 साल के बाद भारत में टेस्ट मैच जीता है। इसके अलावा कीवी टीम ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं, 12 साल बाद किसी देश में भारत में आ कर टेस्ट सीरीज जीती है। इसके बाद से ही अब गंभीर की कोचिंग पर ही सवाल उठ रहे हैं। वहीं, अब टीम इंडिया के WTC फाइनल में पहुंचने का रास्ता भी मुश्किल हो गया है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.