
पाकिस्तान की जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, इस नंबर पर नजर आ रही है टीम इंडिया
Written By Aditya

Written By Aditya
ICC Women T20 World cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हरा दिया है. इसी के साथ इन दोनों टीमों का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया है. हालांकि इस मुकाबले के बाद आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. इस मैच के बाद अब सभी की नजरें अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर टिकी हुई हैं. अब तक सिर्फ 4 टीमें ही टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हुई हैं.
नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम को हराकर पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है. नीदरलैंड की टीम सभी 5 मैच हराकर टूर्नामेंट से बाहर हुई है. वहीं पाकिस्तान की टीम ने 4 हार के बाद 1 जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म किया है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम हालांकि अभी भी टेबल में दूसरे नंबर पर नजर आ रही है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर पर नजर आ रही दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल सेमीफाइनल के ज्यादा करीब नजर आ रही है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने के लिए मुश्किल काम करना होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: