Lorcan Tucker Shreyas Iyer Gautam Gambhir
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर और टीम इंडिया को मिली चेतावनी! जीत के बाद आयरलैंड के कप्तान ने ठोका इतिहास रचने का दावा

Lorcan Tucker Statement: आयरलैंड ने पहले T20I में टीम इंडिया को 34 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. अब आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने टीम इंडिया को सीरीज में हराने और इतिहास रचने का दावा कर दिया है.

Lorcan Tucker Statement: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की T20I सीरीज चल रही है. बेलफास्ट में पहले मैच का आयोजन हुआ और आयरलैंड ने सभी को चौंकाते हुए जीत दर्ज की. उन्होंने 34 रन के बड़े अंतर से भारत को हराया. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है. बड़े उलटफेर के बाद अब आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने टीम इंडिया को सीरीज में हराने और इतिहास रचने का दावा कर दिया है.

आयरलैंड के कप्तान ने दी टीम इंडिया को चेतावनी!

पहले T20I मैच में जीतने के बाद आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. उन्होंने दावा ठोक दिया है कि भारत को सीरीज में हराना उनके लिए खास होगा. उन्होंने कहा, ‘बिलकुल, घर पर भारत के खिलाफ सीरीज जीतना एक खास पल होगा. मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं.’ बता दें कि बेलफास्ट में हुए पहले T20I मैच में आयरलैंड ने 183 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 148 पर ऑलआउट हो गई. आयरलैंड ने 34 रन से मैच अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ