Shreyas Iyer Ireland

बदल गया आयरलैंड vs भारत T20I सीरीज का समय, इतने बजे से शुरू होंगे मैच, नोट कर लीजिए टाइम

Ireland vs India T20I Series: आयरलैंड और भारत के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 26 जून से होने जा रही है. आयरलैंड में सीरीज होगी, इसी वजह से टाइम जोन में फर्क पड़ेगा. भारत में एक स्पेशल टाइम पर मैच का प्रसारण होगा.

Ireland vs India T20I Series: आयरलैंड और भारत के बीच T20I सीरीज की शुरुआत 26 जून से हो रही है. दोनों देशों के बीच दो टी20 मैच खेले जाएंगे. इस श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आयरलैंड पहुंच चुका है. वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और फैंस उनके डेब्यू की उम्मीद लगा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार टीम इंडिया मैदान पर उतरती नजर आएगी. आयरलैंड के बेलफास्ट में मैच होने जा रहे हैं. भारत और आयरलैंड के टाइम जोन में काफी अंतर है. इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि मैच कितने बजे शुरू होगा.

विज्ञापन

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 मैच कब शुरू होंगे?

भारत और आयरलैंड के बीच 26 और 28 जून को टी20 मैचों का आयोजन होगा. भारतीय समयानुसार ये मैच शाम 6 बजे शुरू होंगे. अमूमन जब भारत में T20I मैचों का आयोजन होता है, तो शाम 7 या 7:30 बजे तक मैच शुरू हो जाता है. हालांकि, आयरलैंड दौरे के कारण मैचों का समय अलग रखा गया है. फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ