Vaibhav Sooryavanshi

IND vs IRE: आयरलैंड में मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने की छक्कों की बारिश, धमाकेदार डेब्यू के लिए हैं तैयार!

IND vs IRE: टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. इस छोटी टी-20 सीरीज पर भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की वजह से नजरें टिकी हुई हैं. 15 साल के सूर्यवंशी का 26 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हो सकता है.

IND vs IRE: आईपीएल 2026 के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पीछे मुड़कर नहीं देख रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अपने दम पर इंडिया ए को फाइनल मुकाबला जीता चुके हैं. जिसके कारण ही आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनका डेब्यू लगभग पक्का नजर आ रहा है. मैच से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान भी सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर ही टिकी हुई थी. जहां पर उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और छक्के-चौकों की बारिश कर दी. जिसके बारे में अब चर्चा शुरू हो गई है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का अभ्यास सत्र में दिखा अलग अंदाज 

इंटरनेशनल डेब्यू से पहले हुए अभ्यास सत्र के दौरान वैभव सूर्यवंशी पहले कोचिंग स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए नजर आए. उसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और हेड कोच गौतम गंभीर से भी बात की. जिसके अलावा उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ भी बातचीत की. हालांकि जब वो नेट्स में बल्ला लेकर उतरे तो उन्होंने सिर्फ बड़ा शॉट खेलने का ही प्रयास किया.

विज्ञापन

अब तक जिस अंदाज में वो खेलते हुए नजर आ रहे थे, उससे भी आक्रामक रवैया सूर्यवंशी ने अभ्यास सत्र के दौरान अपनाया. अब देखना ये है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसे बाहर करके वैभव को मौका देते हैं. वहीं ईशान किशन को भी आराम देकर सूर्यवंशी का डेब्यू कराया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ