Amir Jangoo Made History

वेस्टइंडीज के आमिर जंगू ने रचा इतिहास, गेल-लारा के खास क्लब में हुए शामिल, तोड़ डाला 10 साल पुराना रिकॉर्ड

Amir Jangoo Made History: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और रोस्टन चेज ने कमाल की बल्लेबाजी की. अमीर ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड बनाया. उनकी चेज के साथ पार्टनरशिप ने भी इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करा लिया है.

Amir Jangoo Made History: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने 9 विकेट पर 626 रन बनाकर पारी को डिक्लेयर कर दिया. वेस्टइंडीज ने एक समय पर 168 रन 5 विकेट गंवा दिए थी. लग रहा था कि श्रीलंका की टीम मैच पर आसानी से पकड़ बना लेगी. हालांकि, आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज के बीच शानदार साझेदारी हुई. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे जंगू ने 233 रन की शानदार पारी खेली. इसी के साथ वो ब्रायन लारा और क्रिस गेल के बाद श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने छठे विकेट के लिए 401 रनों की साझेदारी की. यह टेस्ट इतिहास में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. उन्होंने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2016 में छठे विकेट के लिए 399 रन की साझेदारी की थी. अब चेज और जंगू ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बता दें कि रोस्टन चेज भी दोहरे शतक के करीब थे लेकिन 194 रन बनाकर आउट हो गए, वरना दोनों मिलकर कई और रिकॉर्ड तोड़ सकते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ