indian women's cricket team

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया? दबाव में हरमनप्रीत कौर की आर्मी

ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर की टीम का समीकरण पूरी तरह से बिगड़ गया है.

ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान और नीदरलैंड को बुरी तरह से हराया. जिसके बाद आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी स्थिति बहुत ही मजबूत हो गई थी. हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद पॉइंट्स टेबल में भले ही टीम इंडिया दूसरे नंबर पर है, लेकिन उनके लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ही मुश्किल हो गई है. ऐसे में क्वालिफाई करने के लिए टीम इंडिया को बड़ा कारनामा करना होगा. 

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को करना होगा ये बड़ा काम 

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को अभी बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है. अगर टीम इंडिया ने बचे हुए दोनो मैच जीत लिए, तो उनके लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ही आसान हो जाएगी. हालांकि अगर टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई, तो वो 6 अंकों पर ही रुक जाएगी. ऐसी स्थिति में उन्हें दक्षिण अफ्रीका की टीम के हार की दुआ करनी होगी. ऐसी स्थिति में भारत, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका तीनों के ही 6-6 अंक हो जाएगे. हालांकि बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम इंडिया को सेमीफाइनल में एंट्री मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ