Vaibhav Sooryavanshi

IRE vs IND: वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाकर टीम इंडिया ने की बड़ी गलती, बना दिया वॉटरब्वॉय

IRE vs IND: आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार फॉर्म में चल वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया. जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी में और उसके बाद बल्लेबाजी में बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही टीम 34 रनों से मुकाबला हार गई.

IRE vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम ने बेलफास्ट में टॉस के समय से ही फैंस को निराश करना शुरू कर दिया था. टॉस के समय टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं, तो सभी फैंस बहुत ही नाराज थे. अंत में उनका गुस्सा सही साबित हुआ. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को छोड़कर टीम इंडिया के अन्य सभी बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना बड़ी गलती महसूस हो रही है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को बना दिया वॉटरब्वॉय 

सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खेलने से बहुत ज्यादा नाराजगी नजर आ रही थी. हालांकि फैंस का ये गुस्सा उस समय और ज्यादा बढ़ गया जब टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वॉटरब्वॉय बनाने का फैसला किया. हालांकि इसके पीछे एक अहम कारण थी. दरअसल तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे अभी तक टीम के साथ जुड़ नहीं पाए हैं. ऐसे में बेंच पर बैठे तीनों खिलाड़ियों को वॉटरब्वॉय बनाना पड़ा. उसमें वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई का नाम भी शामिल था. हालांकि जिस अंदाज में टीम इंडिया ये मुकाबला हारी है. उसके बाद दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में वैभव को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ