Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

इंग्लैंड जाने से पहले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने मचाया बल्ले से कोहराम, चौके-छक्कों की कर डाली बारिश

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर बल्ले से जमकर गदर मचाया है। वैभव ने 90 गेंदों में 190 रन की धांसू पारी खेली।

Author Written By: News24 हिंदी | Updated: Jun 10, 2025 22:24
Share :
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में बल्ले से धमाल मचाने वैभव सूर्यवंशी ने एक और धांसू पारी खेली। अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड रवाना होने से पहले एनसीए में वैभव ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गदर मचा डाला। 14 वर्षीय बैटर ने 90 गेंदों में 190 रन की जबरदस्त पारी खेली।

वैभव ने अपनी इस इनिंग में 10 से ज्यादा छक्के जमाए। अब भारतीय टीम यही उम्मीद करेगी कि वैभव इसी फॉर्म को इंग्लैंड सरजमीं पर भी बरकरार रखने में सफल रहें। गौरतलब है कि वैभव के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन बेहद यादगार रहा था। उन्होंने 206 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए सिर्फ 7 मैचों में 252 रन ठोक डाले थे। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में महज 35 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी और इस लीग में सबसे कम उम्र में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज भी बने थे। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

First published on: Jun 10, 2025 10:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें