हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Union Budget 2025: EPFO पेंशन बढ़ोतरी पर सरकार का बड़ा ऐलान संभव

Union Budget 2025 में सरकार कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठा सकती है। EPFO की न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये किए जाने की संभावना है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़ोतरी जरूरी है ताकि पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत और सामाजिक समानता मिल सके।

विज्ञापन
Union Budget 2025

Union Budget 2025: केंद्र सरकार फरवरी की पहली तारीख को अपना बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में इस बार कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर दे सकती हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में पेंशन बढ़ोतरी की संभावना है। जैसा कि हम जानते हैं, आगामी केंद्रीय बजट से उम्मीद जताई जा रही है कि EPFO न्यूनतम पेंशन 1,000 से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दी जाए। बता दें कि यह मांग एक लंबे समय से पेंडिंग है।

News24 से बातचीत के दौरान विशेषज्ञों ने सरकार के पेंशन संबंधी वादों को लेकर असंगतियों पर चिंता जताई, जिससे इस बारे में कोई भविष्यवाणी करना मुश्किल है। 1,000 रुपये मासिक पेंशन को अपर्याप्त बताया गया, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्होंने 40 साल तक काम किया। एक्सपर्ट का मानना है कि न्यूनतम पेंशन बढ़ाना जरूरी है और बजट में इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि पेंशनभोगियों को राहत मिले और आर्थिक असमानता कम हो। इसके बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए वीडियो देखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola