हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आया बड़ा अपडेट, बदल सकती पूरी टीम इंडिया

IND vs BAN: भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज के बाद 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी, जिसकी बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि टेस्ट सीरीज में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से होने वाला है। टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को होने वाला है। जबकि आखिरी मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है।

माना जा रहा है कि टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने लगभग टी-20 सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का नाम तैयार कर लिया है। सामने आई नई अपडेट के मुताबिक टेस्ट सीरीज में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। क्योंकि टी-20 सीरीज के तुरंत बाद ही भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज में संजू सैमसन के अलावा रिंकू सिंह, तिलक वर्मा जैसे सितारे भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola