हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: हर्षित या अर्शदीप किसे मिलेगा चांस? पंत बैठेंगे बाहर! पहले मैच में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश के साथ होगी। माना जा रहा है कि अर्शदीप को हर्षित राणा के ऊपर तरजीह मिल सकती है।

विज्ञापन
Rishabh Pant

IND vs BAN Playing 11: 20 फरवरी 2025। यही वो तारीख है, जब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान का आगाज करेगी। कागज पर रोहित की सेना दमदार नजर आ रही है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट और कप्तान को प्लेइंग 11 चुनने के लिए जमकर माथापच्ची करनी होगी। बुमराह को स्क्वॉड में रिप्लेस करने वाले हर्षित राणा को अंतिम ग्यारह में जगह मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अर्शदीप को हर्षित के ऊपर तरजीह मिल सकती है।

वहीं, केएल राहुल और ऋषभ पंत में से कप्तान रोहित को किसी एक विकेटकीपर को चुनना होगा। माना जा रहा है बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले मैच में टीम राहुल के साथ जाना पसंद करेगी। राहुल ने पिछले कुछ समय में बतौर विकेटकीपर इस फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन किया है। ओपनर की भूमिका में कप्तान रोहित शुभमन गिल के साथ नजर आएंगे। नंबर तीन की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर होगी।

श्रेयस अय्यर ने नंबर चार के लिए अपनी काबिलियत का नमूना एक बार फिर पेश कर दिया है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई मोहम्मद शमी करते हुए दिखाई देंगे और अर्शदीप उनका साथ देंगे। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा की तिकड़ी दुबई में बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola