हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Asia Cup 2025 में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, पक्के हो चुके हैं ये 8 नाम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई की सरजमीं पर होनी है। टीम इंडिया को पहले मैच में यूएई से भिड़ना है।

विज्ञापन
Indian cricket Team

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से यूएई की धरती पर 8 देशों के बीच एशिया कप की ट्रॉफी के लिए घमासान होना है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम का ऐलान सिलेक्टर्स 19 अगस्त को कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन पहली पसंद हो सकते हैं। आइए आपको बताते हैं टूर्नामेंट के पहले मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11।

ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी का आगाज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, नंबर तीन की जिम्मेदारी संजू सैमसन या सूर्यकुमार संभाल सकते हैं। ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल का खेलना तय माना जा रहा है।

यूएई की कंडिशंस को देखते हुए वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा और रिंकू सिंह में से किसी मौका देता है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola