---विज्ञापन---

T20 World Cup: कोलंबो में भारी बारिश शुरू, PAK vs NZ मैच पर मंडराया खतरा! मुकाबला रद्द हुआ, तो किसे फायदा?

Rain in Colombo: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 का पहला मैच खेला जाएगा. इस बड़े मैच की शुरुआत में कुछ ही घंटे रह गए हैं. मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम ठीक नहीं रहा, तो फिर मैच रद्द भी हो सकता है. आइए जानते हैं कि कोलंबो में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और अगर मैच रद्द होता है, तो किस टीम को फायदा होगा.

Author Written By: Ujjaval Palanpure | Updated: Feb 21, 2026 12:47
Share :
बारिश बढ़ाएगा टेंशन!

Rain in Colombo: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है. इस बड़े मैच का आयोजन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमें सुपर 8 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज से करना चाहेंगी. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के इस मैच पर अब खतरा मंडरा रहा है. बारिश के कारण कोलंबो में होने वाला ये मैच रद्द हो सकता है. आइए मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.

कोलंबो में बारिश के कारण मैच होगा रद्द?

News 24 की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में इस समय भारी बारिश हो रही है. पहले से ही बरसात के आसार काफी ज्यादा थे. मैच की शुरुआत होने में अभी समय है लेकिन शाम में भी कोलंबो में बारिश की संभावना 50% से ज्यादा है. बता दें कि बारिश के कारण अगर मैच रद्द हुआ, तो न्यूजीलैंड टीम को फायदा है. पाकिस्तान के मुकाबले उन्हें कोलंबो की पिच पर खेलने का कम अनुभव है. ऐसे में रद्द होने पर उन्हें एक अंक मिल जाएगा, जो बाद में सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन में उनकी मदद कर सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद सिराज को प्रैक्टिस करते हुए लगी चोट!

---विज्ञापन---
First published on: Feb 21, 2026 12:47 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.