हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026: सुपर-8 की रेस हुई रोमांचक, भारत-न्यूजीलैंड समेत ये आठ टीमें हैं सबसे आगे

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले नीदरलैंड्स ने भी नामीबिया को 7 विकेट से मात दी. इस जीत के बाद ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

विज्ञापन
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस रोमांचक हो गई है. मंगलवार, 10 फरवरी को खेले गए 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले कीवी टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ग्रुप-D में पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. वहीं, टूर्नामेंट के 10वें मैच में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से मात दी. इस जीत के बाद ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत 2 अंक के साथ टॉप पर है. वहीं, नीदरलैंड्स की टीम इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई. इसका सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान पर पड़ा है. पाकिस्तान अब टॉप-2 से बाहर होकर तीसरे नंबर पर खिसक गया है, जबकि टीम इंडिया अब भी ग्रुप में पहले स्थान पर बनी हुई है. इस मुकाबले के बाद सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. अब सबकी नजर 10 फरवरी को होने वाले तीसरे मुकाबले पर है, जहां पाकिस्तान का सामना USA से होगा. खास बात ये है कि पिछले वर्ल्ड कप में USA पाकिस्तान को चौंका चुका है. अगर इस बार भी USA 2024 जैसा उलटफेर करने में कामयाब रहा, तो पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का रास्ता काफी मुश्किल हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई, PM मोदी देने आएंगे अर्जुन-सानिया को बधाई!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola