---विज्ञापन---

IND vs PAK मैच बायकॉट विवाद के बीच PCB ने किया ICC को फोन! क्या अब फैसले से पलटेगा पाकिस्तान? 

IND vs PAK: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए भारत के खिलाफ मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. जिसके बाद से ही विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आईसीसी ने भी कड़ा एक्शन लेने की चेतावनी दी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड भी इस मामले में कूद चुका है. इस बीच बड़े विवाद में एक और अपडेट आया है.

Author Written By: Aditya | Updated: Feb 7, 2026 20:11
Share :
ICC and PCB

IND vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के कहने पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें इस मामले में सोचने को कहा था. जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी इस बारे में पीसीबी को सोचने की सलाह दी थी. जिसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब इस मामले को लेकर आईसीसी से बात करनी शुरू कर दी है. जिससे विवाद जल्द खत्म हो सके. 

पीसीबी ने किया आईसीसी को फोन! 

न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब आईसीसी के एक्शन का डर सताने लगा है. जिसके कारण ही उन्होंने इस विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी से फोन पर बात की है. हालांकि ये कॉल आधिकारिक रूप से नहीं हुई है. दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मामले में अकेला पड़ गया है. पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में अपने सभी मुकाबले खेलने वाली है. आज नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आखिरी के ओवरों में जाकर जीत दर्ज की है. ऐसे में उनकी टीम भी दबाव में नजर आ रही है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup के बाद इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, लगने वाला है बड़ा झटका!

इस विवाद के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में इस खिलाड़ी ने ली पहली हैट्रिक, वेस्टइंडीज के इस गेंदबाज ने रचा इतिहास

First published on: Feb 07, 2026 08:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.