T20 World Cup के बाद इस टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं हर्षित राणा, लगने वाला है बड़ा झटका! 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के युवा स्टार खिलाड़ी हर्षित राणा इंजरी के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. राणा बहुत ही गलत समय में इंजर्ड हो गए हैं. अब उनको एक और बड़ा झटका लग सकता है. राणा इस आईसीसी इवेंट से बाहर होने के बाद एक और बड़े टूर्नामेंट से गायब हो सकते हैं. जिससे उन्हें करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Harshit Rana

Harshit Rana

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा इंजर्ड हो गए हैं. जिसके कारण ही अब उनकी जगह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में मोहम्मद सिराज की एंट्री हो गई है. हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ ही साथ आईपीएल 2026 से भी बाहर हो सकते हैं. नई रिपोर्ट्स ने अब टीम इंडिया के साथ ही साथ कोलकाता नाइट राइडर्स को भी मुश्किल में डाल दिया है. मुस्तफिजुर रहमान के जाने से पहले ही केकेआर की गेंदबाजी कमजोर हुई है. 

विज्ञापन

केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका 

रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षित राणा को अब सर्जरी करानी पड़ सकती है. ऐसे में वो लंबे समय के लिए मैदान से दूर हो सकते हैं. आईपीएल 2026 से भी राणा बाहर हो सकते हैं. अगर राणा भी आईपीएल 2026 में नहीं खेलते हैं, तो शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर दबाव बढ़ जाएगा. हाल के समय में हर्षित ने गेंद के साथ ही साथ बल्ले से भी अहम पारियां खेली हैं. 

विज्ञापन

ऐसे में उनकी इंजर्ड होना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा नुकसानदेह हो सकता है. इससे पहले कोलकाता की टीम ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी रिलीज कर दिया था. ऐसे में 2 अहम तेज गेंदबाजों की इंजरी से उबरना केकेआर के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा. पिछले सीजन कोलकाता की टीम ने बहुत ज्यादा निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनकी टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें केकेआर का स्क्वॉड 

अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र और आकाश दीप.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ