हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, अब इस मामले में नंबर 1 बन गए कप्तान साहब

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में अब तक कई रिकॉर्ड्स बन चुके हैं. चौथे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया. वह अब एक मामले में हिटमैन से आगे निकल गए हैं.

विज्ञापन

Suryakumar Yadav: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा शहर में खेला जाएगा. इससे पहले 6 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 मैच खेला गया था. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 2 छक्के जड़े थे और इसी के साथ वह सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 41 छक्के थे. वहीं अब सूर्या के नाम 43 छक्के हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बुमराह को मिलेगा आराम? गाबा में इन ग्यारह धुरंधरों के साथ उतर सकते हैं कप्तान सूर्यकुमार

वहीं, विराट कोहली के नाम 30 छक्के दर्ज हैं. केएल राहुल के नाम 28 छक्के हैं. इसके अलावा युवराज सिंह के नाम 26 छक्के दर्ज हैं. यानी सूर्या अब सेना देशों में छक्के लगाने के मामले में नंबर 1 बन गए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान ने किया ‘हॉकी की गोल्डन स्टिक’ का सम्मान, 100 साल की गौरव गाथा का बढ़ा तिरंगे के साथ मान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola