---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी को आउट कर श्रीलंकाई गेंदबाज ने चिढ़ाया? सामने आया वीडियो

श्रीलंका A के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से खासा उम्मीदें थीं. हालांकि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया. वैभव को आउट करने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने एग्रेशन में जश्न मनाया.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

मैच का संदर्भ

भारत A और श्रीलंका A के बीच ट्राई नेशन सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें अफगानिस्तान A भी शामिल है.

भारत A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए.

ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रन और तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में 60 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए और मोहम्मद शिराज ने उन्हें आउट किया.

Vaibhav Sooryavanshi/ AI Created Image
---विज्ञापन---

भारत A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला ट्राई नेशन सीरीज में खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान A टीम भी भाग ले रही है. भारतीय A टीम से वैभव सूर्यवंशी ने भी श्रीलंका के खिलाफ हिस्सा लिया. हालांकि सूर्यवंशी इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके और 12 गेंदों में 14 रन बनाकर चलते बने. उन्हें श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने एग्रेशन दिखाया, जो चर्चा में आ गया. वैभव को आउट करने के बाद वह काफी तेज चिल्लाए और घुटनों पर बैठकर जश्न मनाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना पाई है. इंडिया A की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 114 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 97 गेंदों में 60 रन बनाए. श्रीलंकाई टीम 48.5 ओवर में 269 रनों पर सिमट गई और भारत ने 8 रनों से मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया के अगले वनडे सीरीज का बदल गया टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2026 07:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola