Indian Cricket Team

IND vs AFG: टीम इंडिया के अगले वनडे सीरीज का बदल गया टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला गया. जिसके बाद टीम इंडिया अब अफगान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिससे जुड़ा फिलहाल फैंस का सबसे बड़ा सवाल ये है कि मैच कितने बजे शुरू होगा?

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में पारी और 300 रनों से जीत दर्ज की है. जिसके बाद अब दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा. वनडे सीरीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 13 जून को लंबे समय के बाद रोहित शर्मा भी ब्लू जर्सी में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इस सीरीज को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं. मौजूदा समय में फैंस जानना चाहते हैं कि इस वनडे सीरीज के मुकाबले कितने बजे से खेले जाएंगे? 

विज्ञापन

टीम इंडिया के वनडे मैच का बदला समय! 

भारत में खेले जाने वाले वनडे मैच पहले 2:30 बजे दोपहर में शुरू होते थे. हालांकि इस सीरीज में समय अलग है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच का समय दोपहर के 1:30 बजे है. 13 जून को होने वाला ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ के मैदान पर खेला जाने वाला है. वहीं तीसरा वनडे मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होने वाला है. इस सीरीज में टीम इंडिया के ऊपर सभी की नजरें रहने वाला है. विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर अन्य सभी मुख्य टीम के खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ