---विज्ञापन---

Video: क्या Shatrughan Sinha की शर्त को मानेंगे जहीर? Sonakshi Sinha के लिए बदलेगी बिदाई की रीत

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी बेहद करीब है। इसी बीच सोनाक्षी का एक बयान खूब चर्चा में आ गया है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने अपने पिता को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पिता घर जमाई लाना चाहते हैं। 

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding
---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी की तारीख पास आ रही है। बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बैचलर पार्टी की है। वहीं, अब इनकी शादी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद अपने ससुराल नहीं जा पाएंगी। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा हैं।

दरअसल, अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में खुद सोनाक्षी ने अपने पापा की इच्छा बताई थी। सोनाक्षी ने साल 2012 में अपने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते कि वो ससुराल जाएं बल्कि वो तो चाहते हैं उनका पति घर जमाई बनकर यहां आ जाए। अब ये इंटरव्यू देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वो घर जमाई दामाद चाहते हैं। हालांकि, इतने साल बाद क्या उनकी ये सोच बदल गई है या फिर जहीर इकबाल अपने ससुर की डिमांड को पूरा करने के लिए राजी हो गए हैं? वो तो शादी के बाद ही पता चल पाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2024 07:23 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola