हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: साइनस का सबसे आसान घरेलू उपाय, डॉक्टर अरविंद से जानिए

Sinus Remedies: साइनस एक कॉमन एलर्जी से संबंधित बीमारी है। अगर आप भी इस समस्या से आए दिन परेशान रहते हैं, तो डॉक्टर अरविंद के इस नुस्खे को जरूर ट्राई करें।

विज्ञापन

Sinus Remedies: प्रदूषण, खराब वातावरण और कमजोर इम्यूनिटी के चलते लोगों को एलर्जी होती है। इनमें सबसे आम एलर्जी है, साइनस। साइनस एक ऐसी बीमारी होती है, जिसमें मरीज को चेहरे और नाक के आस-पास म्यूकस यानी बलगम जमने से दर्द होता है। यह दर्द इतना ज्यादा होता है कि सहन करना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस बीमारी का सबसे नेगेटिव पॉइंट यह है कि पीड़ित लोगों को मौसम बदलते ही, धूल-मिट्टी से संपर्क में आते ही या प्रदूषण बढ़ने के चलते तुरंत एलर्जी हो जाती है। आइए जानते हैं डॉक्टर अरविंद से साइनस की समस्या को कम करने के लिए हम क्या कर सकते हैं।

क्या है घरेलू उपाय?

जलनेती- डॉक्टर अरविंद बताते हैं कि साइनस के मरीजों को जलनेती की प्रैक्टिस रोज करनी चाहिए। जलनेती मे एक खास प्रकार का लोटे की मदद से नमक और गुनगुने पानी को अपनी नोस्ट्रिल्स से पास करना होता है।

प्रेशर पॉइंट्स पर प्रेशर करें- डॉक्टर बताते हैं कि साइनस के मरीजों के नाक के आसपास और चेहरे में सूजन के साथ दर्द होता है। इसके लिए उन्हें अपने नाक के दोनों तरफ गालों के पास की उठी हुई हड्डियों पर एंटीक्लॉक वॉइस प्रेस करते हुए मसाज करनी चाहिए। ऐसा करने से म्यूकस ब्रेक होता है। इसके साथ दोनों भौहों के बीच में भी प्रेस करें ताकि म्यूकस रिलीज हो सकें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अस्थमा जैसी बीमारियों को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय, नोट कर लें डॉ. अरविंद के नुस्खे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola