हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पर क्यों नाराज हुए कप्तान श्रेयस अय्यर? कहा- मुझे कुछ नहीं पता...

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू को लेकर काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है. इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से पहले जब श्रेयस अय्यर से वैभव की हाइप को लेकर सवाल किया गया, तो वो नाराज हो गए.

विज्ञापन
वैभव को लेकर सवाल पर क्या बोले श्रेयस?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटर्स में से एक हैं. आयरलैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जहां वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल किए गए. इसी बीच कप्तान श्रेयस अय्यर थोड़े नाराज हो गए. वैभव सूर्यवंशी की हाइप को लेकर जब अय्यर से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें किसी भी तरह की हाइप के बारे में पता नहीं है.

वैभव सूर्यवंशी की हाइप को लेकर सवाल पर क्या बोले अय्यर?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की हाइप को लेकर कहा, ‘मैं तो नहीं देख रहा हूं. सच में मुझे पता नहीं है. ना मैं आपकी न्यूज फॉलो करता हूं और ना ही मैं इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया फॉलो करता हूं कि मुझे पता चले क्या हो रहा है. मुझे कुछ सुनने में नहीं आया.’ ऐसा लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी की हाइप टीम मैनेजमेंट या कप्तान को उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करने पर मजबूर नहीं कर सकती. वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के खिलाफ 1st T20I से पहले इंग्लैंड ने किया बड़ा बदलाव, नए अंदाज में मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola